BROKEN HEART
BROKEN HEART "ऐसा कोई दिल नहीं जो कभी टूटा नहीं ,कांच से उम्मीद क्या रखना !" आज मै आप सभी का ध्यान एक ऐसे विषय की ओर आकर्षित करना चाहता हूँ जो यूं तो बहुत आम है पर सबसे ख़ास है - BROKEN HEART यानि टूटा हुआ दिल। आपने बहुत से किस्से सुने होंगे देखे होंगे फिल्मे धारावाहिक गाने सब इसी के इर्द गिर्द घूमते रहते है। भले ही शब्द स्थान चरित्र पात्र सब बदल जाये पर विषय वस्तु और शीर्षक वही रहता है। अब इसमें आश्चर्य की तो कोई विशेष बात नहीं है भाई दिल लगाओगे तो टूटेगा भी। आज कल का प्यार तो शेयर बाजार की तरह होता है जब होता है तो शुरुआती कुछ क्षणों में सेंसेक्स ,निफ़्टी ,फिफ्टी ,बिटकॉइन , नैस्डैक सब एकदम से टॉप मोड में एक्टिव होते है और चाहत का सांख्यिकीय मान पल पल बैरोमीटर के पारे की तरह चढ़ता जाता ह...