जीवन की परिभाषा
हम सभी बचपन से ही जीवन के बारे में अलग अलग विचार सुनते आ रहे है पर जैसा की हम सभी जानते है "many mind many kind". वैसे ही लोगो के विचार भी जीवन के बारे में बहुत भिन्न भिन्न है।
हम सभी बचपन से ही जीवन के बारे में अलग अलग विचार सुनते आ रहे है पर जैसा की हम सभी जानते है "many mind many kind". वैसे ही लोगो के विचार भी जीवन के बारे में बहुत भिन्न भिन्न है।
जैसे अगर आप किसी धावक से पूछे की जीवन क्या है तो वह बोलेगा जीवन एक रेस है जब तक जीत न जाओ भागते रहो। किसी शिक्षक के अनुसार जीवन एक पाठशाला है मनुष्य मरते दम तक सीखता है।
अगर दर्जी से जाने तो जीवन एक चादर की तरह है इसे उतना ही फैलाओ जितना की यह सह सके।
कवी के अनुसार जीवन एक निर्झर है मस्ती ही जिसका पानी है सुख दुःख के दोनों तीरो पर चल रहा राह मनमानी है। राजनेता की दृष्टिकोण से जीवन एक चुनाव की तरह है जहाँ जीतने के लिए सब कुछ जायज है। एक पायलट के अनुसार जीवन एक खुला आसमान है जहाँ असीमित उड़ान है। एक खिलाडी के लिए जीवन एक खेल है जहाँ हर पल तैयार रहना है एक भूल पूरा खेल ख़राब कर सकती है। एक जादूगर के लिए जीवन एक रहस्य है जिसे समझते समझते उम्र बीत जाती है।
एक छात्र के लिए जीवन एक इम्तिहान है जहाँ सफलता पर सम्मान है और विफलता पर अपमान है। एक मजदूर के लिए जीवन एक कार्यशाला है जहाँ हर रोज काम के बदले अनाज मिलता है। एक कंप्यूटर इंजीनीयर के लिए जीवन एक उपकरणों का समूह है जिसे प्रोग्रामो और सॉफ़्टवेयरों की सहायता से विकसित किया जाता है। एक सैनिक के लिए जीवन एक जंग है जिसे हर हाल में जीतना है चाहे जीवन ही दाव पर क्यों न लग जाये।
एक सन्यासी के लिए जीवन एक साधना है जिसमे साधक को उसके कर्मो के अनुसार उचित वैभव की प्राप्ति होती है।
एक माँ के लिए जीवन उसकी ममता है जो उसके बच्चो को परिवरिष देती है।
आपने देखा जीवन के मायने कैसे बदल जाते है अगर प्रेमी युगलो की राय जाने तो जीवन प्रेम का एक सागर जिसमे डूब जाए तो भी जी लेंगे और पार पाए तो भी जी लेंगे।
जीवन ही जाने इस जीवन से किसके कितने अरमान
आम आदमी के लिए तो जीवन है रोटी , कपडा और मकान
धन्यवाद
आशीष
A.K

Right bhai
ReplyDelete